लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय लगा रहे हैं भाजपा में सेंध

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: April 20, 2019 05:51 IST

भाजपा के द्बारा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारे जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के नाराज और हासिये पर चले गए नेताओं को अपने पक्ष में साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

Open in App

भाजपा के द्बारा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारे जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के नाराज और हासिये पर चले गए नेताओं को अपने पक्ष में साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

दिग्विजय सिंह की रणनीति है कि अपनी पार्टी से नाराज भाजपा नेताओं को साधकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पक्ष में आकलित ध्रुवीकरण को रोका जाए. इस रणनीति को लेकर वे खुद उन भाजपा सांसदों से संपर्क कर रहे हैं, जिनके टिकट काट दिए गए हैं. दिग्विजय सिंह इसको लेकर लगातार ऐसे लोगों से मिल रहे हैं. इसी कड़ी में उनके बीते गुरुवार की देर रात भाजपा से मिलने की खबरें हैं, जिनका टिकट काट दिया गया. सूत्रों के अनुसार दिग्विजय भाजपा के भीतर ही समर्थन कर दिया जाए कि वह ज्यादा आक्रामक तरीके प्रस्तुत ही न हो पाए.

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने अपने शासनकाल (1993-2003) के दौरान मध्यप्रदेश भाजपा में अपने समर्थकों और हित चिंतकों का एक ऐसा वर्ग पैदाकर दिया था, जिसे भाजपा डी के नाम से जाना जाता था. 2003 के विधानसभा चुनाव में इसीलिए भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं पर भरोसा करने के स्थान पर उमा भारती को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था. भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के द्बारा संघ के परामर्श से लिए गए इस फैसले के बाद उसे अनुकूल व अपेक्षित परिणाम भी मिले थे. 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 173 और कांग्रेस को 38 स्थानों पर सफलता मिली थी.

दिग्विजय सिंह की रणनीति को भांपकर भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व और संघ भी सक्रिय हो गया है. इसीलिए भोपाल संसदीय क्षेत्र में चुनाव अभियान की कमान संघ ने खुद संभाल ली है. संघ की रणनीति के तहत ही प्रज्ञा सिंह, कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच जाकर कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को हिन्दू और भगवा आतंकवाद जैसे संबोधन देने के लिए आरोपित कर रही हैं. वे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों ज्यादा मालेगांव ब्लास्ट में उनकी गिरफ्तारी एवं पुलिस प्रताड़नाआें की बात कर रही हैं. वे इसके लिए सीधे तौर पर दिग्विजय सिंह को जवाबदार बताते हुए न्याय देने की बात कर रही हैं.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया