लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय ने कामरा और फारूकी को भोपाल में कार्यक्रम करने का दिया न्योता, भाजपा विधायक अड़े

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:21 IST

Open in App

भोपाल, 13 दिसंबर हास्य कलाकार कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को बेंगलुरू में कार्यक्रम करने को अनुमति नहीं मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को इन दोनों कलाकारों को भाजपा शासित मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यक्रम करने का न्योता दिया।

उसके बाद भोपाल के हुजूर सीट के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान में देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को मध्यप्रदेश तो छोड़ो, किसी भी प्रदेश में वह शो नहीं करने देंगे।

दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में कार्यक्रम आयोजित करता हूँ। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी, हास्य का विषय केवल दिग्विजय सिंह होगा।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘इसमें तो संघियों को एतराज नहीं होना चाहिए। आओ डरो मत। अपनी सुविधानुसार तारीख एवं समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं।’’

अपने इस ट्वीट के साथ राज्यसभा सदस्य दिग्विजय ने कामरा से जुड़े एक समाचार के लेख को भी साझा किया है।

कामरा ने सिंह के न्यौते पर ट्वीट किया, ‘‘महोदय न्योता देने के लिए धन्यवाद। पता कर रहे हैं कि हमारा जीवन बीमा है या नहीं। यथाशीघ्र आपके पास आ रहे हैं।’’

इसी बीच, शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘क्या आप (दिग्विजय) मुन्नवर फारूकी और कुणाल कामरा को बुलाकर श्रीराम-माता सीता का अपमान कराना चाहते हैं और हिन्दुस्तान यह अपमान बर्दाश्त कर लेगा? दिग्विजय सिंह राम का अपमान करेंगे तो यह देश आपको पसंद नहीं करेगा।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘और मुन्नवार फारूकी और कुणाल कामरा कान खुलकर सुन लो, हिन्दुस्तान में देवी-देवताओं का अपमान किया तो मध्यप्रदेश तो छोड़ो, किसी भी प्रदेश में तुम्हारा शो नहीं होगा। देश के भक्त उठेंगे, अपने देवी-देवताओं का सम्मान करेंगे और तुम्हारे मुंह पर तमाचा जड़ेंगे।’’

शर्मा ने कहा,‘‘ दिग्विजय सिंह तो पाकिस्तान के आतंकियों को घर बुलाकर बिरयानी खिलाना चाहते है? क्या हम आतंकवादियों को हिंदुस्तान में बिरयानी खिलाने की अनुमति देंगे? ’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एवं दिग्विजय सिंह देश में हिन्दू एवं मुसलमानों के बीच में रोज खाई डालने का काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र