लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय ने किसान आंदोलन के समर्थन में अपने आवास पर फहराया काला झंडा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:46 IST

Open in App

भोपाल, 26 मई केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के छह माह पूरे होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर काला झंडा फहराया।

सिंह ने अपने आवास के मुख्य प्रदेश द्वार पर काला झंडा लगाया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान एकता मंच के छह माह पूरे होने पर मैंने आज उनके पक्ष में व भाजपा सरकार के विरोध में अपने भोपाल निवास पर काला झंडा लगाया।’’

सिंह ने कहा, ‘‘किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ किसानों के धरने को आज छह महीने पूरे हो रहे हैं। मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करूँगा कि वे किसानों की माँग मानकर तीनों कानून वापस लें।’’

गौरतलब है कि दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू बॉर्डर, गाजीपुर और टीकरी में किसान गत छह माह से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने काले झंडे फहराकर, सरकार विरोधी नारे लगाकर, पुतले जलाकर और विरोध मार्च निकालकर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ काला दिवस मनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है