लाइव न्यूज़ :

डिजिटल प्रौद्योगिकी ला रहा है जीवन में व्यापक बदलाव, जिंदगी बना रहा सुगम: मोदी

By भाषा | Updated: August 1, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को डिजिटल भुगतान के मंच ‘‘ई-रुपी’’ के फायदे गिनाए और कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव ला रहा है तथा इससे जीवन भी सुगम हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘ई-रुपी’ लॉन्‍च करेंगे, जो डिजिटल भुगतान के लिए एक कैशलेस और संपर्क रहित माध्यम है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘डिजिटल प्रौद्योगिकी से लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आ रहा है और इससे जिंदगी भी सुगम हो रही है। कल दो अगस्त को साढ़े चार बजे अत्याधुनिक डिजिटल भुगतान समाधान ‘ई-रुपी’ की शुरुआत की जाएगी। यह उपयोगकर्ताओं को बहुत सारे फायदे पहुंचाएगा।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ई-रुपी के कुछ फायदे इस प्रकार हैं। कैशलेस और संपर्क रहित डिजिटल लेनदेन और सेवा प्रायोजकों व लाभार्थियों को जोड़ता है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को वितरण खामी रहित करता है।’’

‘‘ई-रुपी’’ को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने यूपीआई प्लेटफॉर्म पर वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह