लाइव न्यूज़ :

डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म समानता का माहौल प्रदान करता है: सैफ अली खान

By भाषा | Updated: November 14, 2020 16:54 IST

Open in App

मुंबई, 14 नवंबर अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि ‘डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म’ कलाकारों को "समतावादी" माहौल प्रदान करते हैं जहां सबको एक समान माना जाता है।

खान 2018 में नेटफ्लिक्स की सीरीज "सेक्रेड गेम्स" के साथ डिजिटल माध्यम में सबसे पहले कदम रखने वाले मुख्यधारा के बॉलीवुड सितारों में से एक हैं।

अभिनेता ने कहा कि चूंकि ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म’ दर्शकों की संख्या प्रदान नहीं करते हैं, यह लोगों को फिल्म या सीरीज की पूरी तरह से उसकी योग्यता के आधार पर पहचान करने में मदद करता है।

खान ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘यह बहुत ही बढ़िया ढंग से बॉक्स ऑफिस की गणनाओं से स्वतंत्र है, जो स्वाभाविक रूप से रचनात्मकता को काफी नियंत्रित करता है। यहां दर्शक तय करते हैं कि वे क्या देखना चाहते हैं और कौन स्टार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक स्टार का मूल्य टैग बाजार मूल्य पर आधारित होता है। लेकिन समतावादी वातावरण हमेशा अच्छा होता है।’’

इस 50 वर्षीय अभिनेता को "सेक्रेड गेम्स" की उस सीरीज के लिए बहुत प्रशंसा मिली, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे।

खान ने कहा कि दोनों सेट पर "बराबर" थे और इस प्रोजेक्ट की भलाई के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे थे। यहां फिल्म उद्योग जैसा कोई वरीयता क्रम नहीं होता हे।

खान ने कहा कि फिल्म उद्योग इस समय बड़े बदलावों से गुजर रहा है, जहां एक फिल्म की अवधि तय करने से लेकर उसकी रिलीज तक हर चीज में चुनौती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है