लाइव न्यूज़ :

दुर्लभ बीमारियों के इलाज हेतु चंदा जुटाने के लिए डिजिटल मंच शुरू : केंद्र ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने दुर्लभ बीमारियों के इलाज और दवा के लिए चंदा जुटाने हेतु डिजिटल मंच की शुरुआत कर दी है।

उच्च न्यायालय ने इस कोशिश की प्रशंसा करते हुए केंद्र से कहा कि वह नियमित तौर पर इस पोर्टल को अद्यतन करे और इस मंच की पूरी क्षमता से इस्तेमाल करने के लिए वृहद प्रचार-प्रसार करे।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने सरकार से कहा कि वह पोर्टल पर आग्रह करने वालों और दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के नाम भी शामिल करे।

उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को अदालत ने कहा था कि अगर केंद्र दुर्लभ बीमारियों के लिए चंदा जुटाने हेतु डिजिटल मंच की शुरुआत नहीं करता वह ‘‘ जानबूझकर उसके निर्देशों का अनुपालन’ नहीं करने पर कार्रवाई करेगा ।

सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि http://rarediseases.aardeesoft.com पोर्टल शुरू हो गया है। उन्होंने भरोसा दिया कि इसमें योगदान के लिए सार्वजनिक उपक्रमों और उद्योग घरानों को प्रोत्साहित करने के लिए गंभीर प्रयास किये जायेंगे।

अदालत ने केन्द्र को निर्देश दिया कि वह कई बच्चों की ओर से याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता अशोक अग्रवाल द्वारा इस पोर्टल के बारे में दिये गए सुझावों पर विचार करके छह सप्ताह में जवाब दाखिल करे। इसके साथ ही अदालत ने मामले को अगली सुनवाई के लिए 20 सितंबर को सूचीबद्ध कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है