लाइव न्यूज़ :

टाइम्स समूह की अध्यक्ष रहीं इंदु जैन की याद में डिजिटल स्मृति सेवा का आयोजन

By भाषा | Updated: May 22, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई टाइम्स समूह की अध्यक्ष रहीं इंदु जैन की याद में ‘भगवान महावीर मेमोरियल समिति’ द्वारा डिजिटल स्मृति सेवा का आयोजन किया गया।

जैन का 84 वर्ष की आयु में 13 मई को निधन हो गया था।

समिति द्वारा एक बयान में कहा गया, “दार्शनिक, आध्यात्मिक साधक और समाज कल्याण के लिये दूरद्रष्टा श्री मां इंदु जैन को भगवान महावीर मेमोरियल समिति द्वारा आयोजित एक डिजिटल बैठक में सभी समुदाय के लोगों द्वारा याद किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर उत्साह के साथ किया गया।”

इसमें कहा गया कि स्मृति बैठक में केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन, आचार्य श्रुत सागर जी महाराज, आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज, मुनि नयापादम सागर जी महाराज, उपाध्याय रविंद्र मुनि जी, आचार्य लोकेश मुनि और ब्रह्मकुमारी बीके शिवानी समेत विभिन्न मतों के संत शामिल हुए।

टाइम्स समूह के सूत्रों ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उपजी जटिलताओं की वजह से उनका निधन हुआ।

एक ट्वीट में टाइम्स नाऊ ने जैन को “आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की प्रतिष्ठित संरक्षक तथा महिला अधिकारों की उत्साही प्रस्तावक करार दिया।” जैन कंपनी की परोपकारी गतिविधियों के वाहक टाइम्स फाउंडेशन की भी संस्थापक थीं तथा उद्योग निकाय फिक्की की महिला शाखा की स्थापना भी उन्होंने की।

उन्हें 2016 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है