लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को डिजिटल बैठक

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई भारत, चीन और ब्रिक्स समूह के तीन अन्य देशों के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को होने वाली डिजिटल बैठक में कोरोना वायरस से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सहयोग मजबूत करने पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि विदेश मंत्रियों के बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा करने की संभावना है।

भारत अध्यक्ष के रूप में इस ब्रिक्स बैठक की मेजबानी कर रहा है।

समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव, चीनी समकक्ष वांग यी और दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री नालेडी मैंडिसा पैंडोर के शामिल होने की उम्मीद है।

ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रैंको के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है।

बैठक में कोरोना वायरस से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सहयोग मजबूत करने पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल