लाइव न्यूज़ :

ड्रोन की मदद से पहली बार बनेगा भारत का डिजिटल मैप

By भाषा | Updated: September 16, 2019 18:23 IST

Open in App

 भारत ने ड्रोन, कृत्रिम मेधा जैसी तकनीकों और वृहद डाटा का इस्तेमाल कर देश का 10 सेंटीमीटर रिजॉल्यूशन का डिजिटल मानचित्र तैयार करने की परियोजना शुरू की है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग के अंग भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने तीन महीने पहले यह अत्यंत कठिन काम अपने हाथ में लिया और इसे दो साल में पूरा करने की योजना है।

विभाग के सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, "...अब हम उसे (भारतीय सर्वेक्षण विभाग) को ड्रोन, कृत्रिम मेधा, वृहद डाटा का विश्लेषक और इमेज प्रोसेसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस उपकरण मुहैया करा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि एक बार परियोजना पूरी हो जाने के बाद, डाटा.. नागरिकों, ग्राम पंचायतों और स्थानीय निकायों के लिए उपलब्ध होगा।

उन्हें निर्णय लेने और योजना प्रक्रिया में इसका उपयोग करने का अधिकार होगा। वर्तमान में कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र और गंगा बेसिन में सर्वेक्षण जारी है। उन्होंने ऐसे डिजिटल मानचित्र की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "आज भी हमारे पास पर्याप्त सटीकता बताने वाला भारत का डिजिटल मानचित्र नहीं है, लेकिन यह (नया डिजिटल मानचित्र जो तैयार किया जा रहा है) आपके द्वारा किए जाने वाले हर काम का आधार है, चाहे रेल की पटरियां या सड़क बिछानी हो, एक अस्पताल, गंगा की सफाई, कावेरी की सफाई या किसी भी तरह का विकास और योजना हो।" अधिकारी ने एक प्रश्न के उत्तर में स्पष्ट किया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह