लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इंडिया, सीएससी ने महाराष्ट्र सहित 10 राज्यों में शुरू किए आईसीटी प्री-स्कूल

By एसके गुप्ता | Updated: July 7, 2020 18:28 IST

बाल विद्यालयों में गरीब और वंचितों के लिए डिजिटल मोड पर शिक्षा दी जाएगी। महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,  झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु सहित दस राज्यों के 21 जिलों में इन बाल विद्यालयों की शुरुआत की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएससी के सीईओ डा. दिनेश कुमार त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल विभाजन को पाटने के लिए बाल विद्यालय की अवधारणा शुरू की गई है। शुरुआती चरण में हमने उन सीएससी के साथ शुरुआत की है जो स्कूल की गतिविधियों से जुड़े हैं।सीएससी बाल विद्यालय प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं, वे बच्चे को शिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सीखने में सक्षम बनाते हैं।

नई दिल्लीः ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इंडिया की खाई पाटने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ने महाराष्ट्र सहित दस राज्यों में आईसीटी प्री-स्कूल शुरू किए हैं।

इन बाल विद्यालयों में गरीब और वंचितों के लिए डिजिटल मोड पर शिक्षा दी जाएगी। महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,  झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु सहित दस राज्यों के 21 जिलों में इन बाल विद्यालयों की शुरुआत की गई है।

सीएससी के सीईओ डा. दिनेश कुमार त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल विभाजन को पाटने के लिए बाल विद्यालय की अवधारणा शुरू की गई है। शुरुआती चरण में हमने उन सीएससी के साथ शुरुआत की है जो स्कूल की गतिविधियों से जुड़े हैं।

सीएससी बाल विद्यालय अन्य स्कूलों से कैसे अलग हैं के जवाब में त्यागी ने कहा कि सीएससी बाल विद्यालय प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं, वे बच्चे को शिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सीखने में सक्षम बनाते हैं। तकनीक के इस्तेमाल से बच्चा तेजी से सीख सकता है।

गांवों में सीएससी बाल विद्यालय के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। क्योंकि गांवों में प्रौद्योगिकी उपकरणों और अच्छे शिक्षकों की पहुंच छात्रों तक कम हैं। अच्छे शिक्षकों के व्याख्यान और पढ़ाने के तरीके डिजिटल मोड पर उपलब्ध कराकर इस कमी को दूर किया जाएगा।

डा. त्यागी ने कहा कि बाल विद्यालय के छात्र डिजिटल समावेश को आगे बढ़ाने के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक देश में 700 विद्यालय यानि हर जिले में बाल विद्यालय की शुरुआत करना है। आगे चलकर हर प्रखंड तक इनका विस्तार करना है।

टॅग्स :डिजिटल इंडियामुंबईगुजरातउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़हरियाणाराजस्थानहिमाचल प्रदेशझारखंडपंजाबतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल