लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय के 97वें दीक्षांत समारोह में लगभग 1,80,000 छात्रों को डिजिटल माध्यम से दी गई डिग्रियां

By भाषा | Updated: February 27, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली विश्वविद्यालय के 97वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को 1,78,719 छात्रों को डिजिटल माध्यम से डिग्री प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति पी सी जोशी ने यह जानकारी दी।

कोविड-19 महामारी के कारण दीक्षांत समारोह डिजिटल और प्रत्यक्ष दोनों माध्यम से आयोजित किया गया।

जोशी ने कहा, ‘‘न केवल दिल्ली विश्वविद्यालय बल्कि सभी विश्वविद्यालयों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक बटन पर क्लिक कर के छात्रों को उनके मेल में विभिन्न विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्रियां दी गईं। यह हम सबके लिए ऐतिहासिक कदम है।’’

दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल “निशंक” मुख्य अतिथि थे जिन्होंने छात्रों को 156 पदक और 36 अन्य पुरस्कार दिए।

समारोह के दौरान छह सौ डॉक्टोरल डिग्री और 44 डीएम/एमसीएच डिग्रियां भी प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जोशी ने कहा कि महामारी का साल होने के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान ने अग्रणी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि चाहे पारंपरिक तरीकों से इतर डिजिटल माध्यम से पठन-पाठन करना हो, खुली किताब से परीक्षा का आयोजन हो या ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया हो, विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

कार्यवाहक कुलपति ने तीन हजार शैक्षणिक और 283 गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित पदोन्नति के बारे में भी बताया जिसे लगभग एक दशक के अंतराल के बाद पिछले छह महीने में पूरा किया गया।

निशंक ने छात्रों और उनके माता पिता को शुभकामनाएं दी और भविष्य में कठिन परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव