लाइव न्यूज़ :

गोवा: कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल होने की दिगंबर कामत ने बताई वजह, बोले- 'मुझसे भगवान ने कहा...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 14, 2022 17:47 IST

दिगंबर कामत की टिप्पणी तब सामने आई जब उन्हें इस साल की शुरुआत में गोवा विधानसभा चुनाव से पहले एक मंदिर और एक चर्च में कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा ली गई वफादारी की प्रतिज्ञा के बारे में याद दिलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन क्यों थामा।उनकी टिप्पणी तब सामने आई जब उन्हें वफादारी की प्रतिज्ञा के बारे में याद दिलाया गया।दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए।

पणजी: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इसके साथ ही 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानवड़े की मौजूदगी में आठ विधायक भाजपा में शामिल हुए।

कामत ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन क्यों थामा। उनकी टिप्पणी तब सामने आई जब पत्रकारों ने उन्हें इस साल की शुरुआत में गोवा विधानसभा चुनाव से पहले एक मंदिर और एक चर्च में कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा ली गई वफादारी की प्रतिज्ञा के बारे में याद दिलाया। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कामत ने कहा, "मैं फिर से मंदिर गया और भगवान से पूछा कि क्या करना है। भगवान ने मुझसे कहा कि जो तुम्हारे लिए सबसे अच्छा है वह करो।"

कांग्रेस के आठ विधायक- दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस के औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने के बाद अब गोवा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 11 से गिरकर तीन रह गई है। बता दें कि भाजपा ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। भाजपा के पहले 20 विधायक थे। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :गोवाकांग्रेसBharatiya Janata Partyप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी