लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की स्थिति में स्पष्टता के अभाव के चलते बहुत निश्चित रुख अपनाना मुश्किल :जयशंकर

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान पर बहुत निश्चित रुख अपनाना मुश्किल है क्योंकि वहां अब भी स्थिति का स्पष्ट होना जारी है तथा कुछ ज्वलंत मुद्दे भी हैं, जैसे कि क्या काबुल में एक समावेशी सरकार होगी और क्या अफगान भू-भाग का इस्तेमाल किसी अन्य देश में आतंकवाद के लिए नहीं किया जाएगा।

इंडिया टुडे कॉनक्लेव के एक परिचर्चा सत्र में जब कश्मीर में लक्षित हत्याओं का जिक्र किया गया और यह सवाल किया गया कि क्या भारत की आंतरिक स्थिति पर अफगानिस्तान के घटनाक्रमों का असर पड़ेगा, जयशंकर ने कहा कि वह बगैर किसी साक्ष्य के अफगानिस्तान से इसका कुछ संबंध जोड़ना नहीं चाहेंगे।

पाकिस्तान के साथ वार्ता बहाल होने की संभावना के बारे में विदेश मंत्री ने कहा कि संभावना अच्छी नहीं नजर आ रही है और विश्व में ऐसी कोई और स्थिति नहीं है जहां एक देश पड़ोसियों के खिलाफ इस कदर आतंकवाद का इस्तेमाल करता हो।

उन्होंने कहा, ‘‘...आप कब पाकिस्तान को एक सामान्य देश बनता देखेंगे। मेरे लिए, एक सामान्य देश ऐसा देश है जो अपने पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवाद प्रायोजित नहीं करे। अभी (वार्ता बहाल होने की) संभावना अच्छी नजर नहीं आ रही। ’’

अफगानिस्तान के भू-भाग से संचालित विभिन्न आतंकी समूहों को इस्लामाबाद के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान में जो कुछ हुआ उसमें पाकिस्तान की भूमिका किसी से छिपी हुई नहीं है और यह अब जगजाहिर है।

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी के अपने मंसूबे में सफल रहने की बढ़ती धारणा और काबुल में जो कुछ हुआ वह भारत के लिए एक रणनीतिक झटका था, इस पर, जयशंकर ने कहा कि स्थिति जो कुछ भी हो नयी दिल्ली को उससे निपटना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?