लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस नेता से सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के मामले में पार्टी के अलग-अलग स्वर: शाह

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:29 IST

Open in App

पंडाबेश्वर (पश्चिम बंगाल), 19 अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता के धन की चोरी करने में शामिल लोगों को जेल में डाला जाएगा। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा से सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ पर पार्टी अलग-अलग स्वर में बोल रही है।

दोनों केंद्रीय एजेंसियां पशु तस्करी और अवैध कोयला खनन से जुड़े मामलों में मिश्रा से पूछताछ कर रही हैं।

शाह ने पश्चिम बर्द्धमान जिले के पंडाबेश्वर में एक जनसभा में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कोयला चोरी करने वालों को पकड़ रही है।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में एक समाचार चैनल से कहा था कि तृणमूल कांग्रेस का मिश्रा से कोई लेना-देना नहीं है, वहीं पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक अन्य मीडिया संस्थान से उसी समय कहा कि मिश्रा को फंसाया जा रहा है।

मिश्रा तृणमूल युवक कांग्रेस के महासचिव हैं जिसके अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी हैं।

शाह ने कहा कि पश्चिम बर्द्धमान जिले को कोयले की चोरी के लिए जाना जाता है और मिश्रा नाम के एक व्यक्ति को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विनय मिश्रा के भाई विकास को कोयले के अवैध खनन के सिलसिले में एक धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह आरोप भी लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने राज्य में क्रमश: 2019 और 2020 में आये बुलबुल तथा अम्फान तूफानों से प्रभावित लोगों के लिए नियत राहत राशि का दुरुपयोग किया।

उन्होंने कहा कि इन आपराधिक कृत्यों में शामिल लोग यदि सोचते हैं कि उन्हें कुछ नहीं होगा तो दो मई के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो उन सभी को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह