लाइव न्यूज़ :

राजस्थान और पंजाब कांग्रेस के बीच उठे मतभेद, आंतरिक कलह सुलझाने में जुटे राहुल-प्रियंका

By शीलेष शर्मा | Updated: June 13, 2021 14:52 IST

राहुल नवजोत सिद्धू को भी महत्त्व पूर्ण जिम्मेदारी देने के पक्ष में हैं ,सिद्धू को कहां समायोजित किया जायेगा यह आज समिति के सदस्यों से चर्चा के बाद निर्णय होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में गठित समिति जिसमें हरीश रावत और जेपी अग्रवाल शामिल हैं।कुछ विधायकों को राज्य सरकार के निगमों की जिम्मेदारी दी जायेगी। समिति ने पंजाब कांग्रेस नेताओं से चर्चा के बाद रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपी थी।

कांग्रेस की आंतरिक कलह को विराम देने के लिये राहुल और प्रियंका सक्रिय हो गये हैं। राहुल जहां अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच उठे मतभेदों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रियंका ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच मतभेदों को समाप्त करने के लिये कोशिश शुरू कर दी है। 

प्रियंका गांधी की सलाहकार समिति के एक सदस्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रियंका ने सचिन और गहलोत से कल रात फोन पर बातचीत की है तथा दोनों नेताओं को बैठा कर विवाद समाप्त करने पर राज़ी भी कर लिया है। प्रियंका ने जो फार्मूला तैयार किया है उसके अनुसार जल्दी ही सचिन समर्थक 4 विधायकों को मंत्रिपरिषद में गहलोत शामिल करेंगे तथा कुछ विधायकों को राज्य सरकार के निगमों की जिम्मेदारी दी जायेगी। 

सचिन की भूमिका क्या होगी इस पर फैसला होना बाकी है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि अगले दो -एक दिन में सचिन पायलट और प्रियंका गांधी की मुलाक़ात होगी जिसमें सचिन की भूमिका पर फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि पहले भी सचिन के बगावती तेवरों के बाद प्रियंका ने ही सचिन को शांत किया था। 

पंजाब का विवाद सुलझाने के लिये राहुल ने आज मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में गठित समिति जिसमें हरीश रावत और जेपी अग्रवाल शामिल हैं उनको चर्चा के लिये बुलाया है क्योंकि इस समिति ने पंजाब कांग्रेस नेताओं से चर्चा के बाद जो रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपी थी वह सोनिया ने राहुल को भेज दी है। 

प्राप्त संकेतों के अनुसार राहुल रिपोर्ट पर चर्चा करने के साथ प्रदेश में सुनील जाखड़ के स्थान पर नये प्रदेश अध्यक्ष का नाम सुझा सकते हैं ,अकाली दल और बसपा के साथ हुए चुनावी समझौते ने कांग्रेस को तत्काल विवाद निपटाने के लिये मज़बूर कर दिया है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे