लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क: पूनियां

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:47 IST

Open in App

जयपुर, 20 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने अलवर में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की गई एक व्यक्ति की हत्या घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है।

पूनियां ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर राजसमंद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक तरफ तो राजस्थान की सरकार मॉब लिंचिंग पर कानून लाती है ... उस समय मुख्यमंत्री के भाषण देखिए कि किस तरीके से उन्होंने मॉब लिंचिंग के कानून की पैरवी की..लेकिन कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है।’’

उल्लेखनीय है कि अलवर के बड़ौदामेव में एक युवक की मोटरसाइकिल से एक महिला को टक्कर लगने के बाद कुछ लोगों ने उस युवक को इतना पीटा कि रविवार को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

युवक योगेश (19) के परिजनों ने अलवर में बड़ौदामेव थाने के पास विरोध प्रदर्शन किया था और हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस जिस तरीके से राजस्थान में ही नहीं, हिंदुस्तान में इतने वर्षों तक तुष्टीकरण की जो राजनीति करती रही, उसकी परिणति यह है कि आज राजस्थान के दलितों को सबसे ज्यादा प्रताड़ित होना पड़ रहा है।’’

पूनियां ने कहा, ‘‘मेवात क्षेत्र राजस्थान की कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती बन गया है.. ऐसा तब होता है जब पुलिस का इकबाल खत्म हो जाता है। राजस्थान के गृह मंत्री जो मुख्यमंत्री भी हैं, इस घटना पर उनका एक भी ट्वीट या बयान नहीं आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र