लाइव न्यूज़ :

कुछ समर्थकों को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में भाग नहीं लिया: रिपुन बोरा

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 जून असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बुधवार को कहा कि हाल ही में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव से पहले उनके कुछ समर्थकों को टिकट नहीं दिये जाने के बाद उन्होंने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में भाग लेना बंद कर दिया था।

बोरा ने टिकट वितरण की प्रक्रिया पर असंतोष का संकेत देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं अपने 6-7 समर्थकों को टिकट नहीं दिला सका, तो मैंने और किसी उम्मीदवार के नाम की सिफारिश नहीं की। मैंने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में बिल्कुल हस्तक्षेप नहीं किया।’’

कांग्रेस ने असम में 126 विधानसभा सीटों में से 95 पर अपने प्रत्याशियों को उतारा था जिनमें से 29 जीते। क्या चयन प्रक्रिया से हटने से इस प्रक्रिया की गुणवत्ता प्रभावित हुई, इस सवाल के जवाब में बोरा ने कहा, ‘‘ये गोपनीय विषय हैं और मैं निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता हूं। इन मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बोलना मेरे लिए सही नहीं होगा। मैं यह भी नहीं कह रहा कि मेरे समर्थक इन सीटों पर जीत जाते। लेकिन सच यह है कि हम उन सीटों पर हार गये।

चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के मुद्दे पर बोलना शुरू कर दिया और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में पैसों के लेन-देन के आरोप लगे।

इस बारे में बोरा ने कहा, ‘‘हमने अनुशासनहीनता, टिकट वितरण और पैसों के लेन-देन जैसे चुनाव से संबंधित सभी विषयों पर पड़ताल के लिए विधायक सुशांत बोरगोहाईं की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई।’’

समिति को एक महीने में रिपोर्ट देनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसमें थोड़ी देर होगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के नेतृत्व में भी एक समिति ने 2021 में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर एक रिपोर्ट तैयार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे