लाइव न्यूज़ :

क्या सि्द्धू ने केवल कुर्सी के लिए अमरिंदर पर निशाना साधा: भाजपा, आप ने भी कांग्रेस पर किया हमला

By भाषा | Updated: July 20, 2021 00:04 IST

Open in App

चंडीगढ़,19 जुलाई पंजाब के विपक्षी दलों ने सोमवार को कांग्रेस पर उसकी अंदरूनी कलह को लेकर निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां नवजोत सिंह सिद्धू से सवाल किया कि क्या उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर आरोप केवल सत्ता ‘हथियाने’ के लिए लगाए थे। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं को राज्य के मुद्दों को लेकर कभी चिंता नहीं थी।

पार्टी में अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कड़े विरोध के बावजूद रविवार को सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा ने सिद्धू की पदोन्नति पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘कांग्रेस’ की जगह अब ‘जुमले और चुटकुलों’ की नयी सरकार है। शर्मा ने सवाल किया कि सिद्धू ने जो आरोप मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए थे वे क्या उन्हें प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बनाए जाने के बाद ‘‘समाप्त’’ हो गए हैं या वे सिर्फ ‘‘कुर्सी हथियाने’’ के लिए लगाए गए थे।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि ‘‘साढ़े चार साल बर्बाद करने के बाद अब हमें उम्मीद है कि सत्ताधारी कांग्रेस बचे हुए कुछ महीनों का इस्तेमाल लोगों और राज्य की भलाई के लिए करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान