लाइव न्यूज़ :

Bihar: तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव से हुई शादी? जानें वायरल वीडियो का सच

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2025 14:54 IST

Bihar:उन्होंने कहा था कि तेज प्रताप यादव का किसी दूसरी लडकी के साथ चक्कर चल रहा है, यही कारण है कि उसने अपनी पत्नी से तलाक लेने पर उतारू है।

Open in App

Bihar: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने क्या अनुष्का यादव से शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव ने ट्विट कर अपने 12 साल के रिलेशनशिप का खुलासा किया था। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी और लिखा कि उनके सोशल साइट को हैक कर लिया गया है। 

वहीं अब अनुष्का के साथ सात फेरे लेते हुए तेज प्रताप यादव का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पूरे विवाद की शुरुआत उस फेसबुक पोस्ट से हुई, जिसमें कथित तौर पर तेज प्रताप यादव ने एक युवती के साथ अपने 12 साल पुराने रिश्ते की बात कबूल की थी। साथ में एक तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें उन्हें उस युवती के साथ देखा जा रहा था। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

लोगों ने इसे तेज प्रताप की नई पारी के रूप में देखा और उनके राजनीतिक जीवन से इतर निजी जीवन को लेकर सवाल-जवाब और टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। वहीं, वायरल पोस्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल यह था कि तेज प्रताप की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई? करीब 5 घंटे तक तेज प्रताप ने इस पूरे मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया। ऐसे समय में जब हर बात पर नेता तुरंत ट्वीट करते हैं, उनकी यह चुप्पी लोगों के बीच उत्सुकता और संशय पैदा कर रही थी।

इसके बाद 10:56 बजे तेज प्रताप यादव के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक आधिकारिक बयान में साफ तौर पर कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था। वायरल तस्वीर को फोटोशॉप किया गया है और पोस्ट फर्जी है। उन्होंने इसे उनके और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश करार दिया। ऐसे में अब तेज प्रताप यादव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव के अपने मामा साधु यादव ने इस अवैध संबंध का खुलासा करने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि तेज प्रताप यादव का किसी दूसरी लडकी के साथ चक्कर चल रहा है, यही कारण है कि उसने अपनी पत्नी से तलाक लेने पर उतारू है। हालांकि उस वक्त साधु यादव के बयानों ने किसी ने गंभीरता से नही लिया था।

लेकिन अब यह मामला खुलकर सामने आने लगा है। बता दें कि तेज प्रताप यादव की शादी पूर्व मंत्री चंद्रिका यादव की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद दोनों के संबंधों में दरार आ गई और अब तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?