हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव छोड़कर बैंकॉक नहीं कंबोडिया गए राहुल गांधी, उन्होंने बनाई चुनाव से दूरी?
By रामदीप मिश्रा | Updated: October 7, 2019 11:30 IST2019-10-07T11:30:55+5:302019-10-07T11:30:55+5:30
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव है। इस साल हुए लोकसभा में कांग्रेस को मिली करारी के कांग्रेस अध्यक्ष के पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से राहुल पार्टी की बैठकों और विचार-विमर्श से दूर रहे हैं।

File Photo
हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच राहुल गांधी के विदेश जाने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहले कहा गया कि वह बैंकॉक गए हैं। इसके बाद अब कहा जा रहा है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कंबोडिया के दौरे पर हैं। उनके बारे में कहा गया कि वह शनिवार शाम को निजी दौरे पर गए हैं। जबकि, कांग्रेस ने रिपोर्टों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। बता दें, 2014 के आम चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद 2915 में भी राहुल गांधी बैंकॉक गए थे।
इससे पहले बैंकॉक ट्विटर ट्रेंड होने के बाद कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'किसी व्यक्ति के सार्वजनिक जीवन को उसके व्यक्तिगत जीवन को एक साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए। हमें हर किसी को स्वतंत्रता और गोपनीयता की एक शाश्वत भावना से जोड़ने की आवश्यकता है। आखिरकार, यह एक प्रगतिशील और उदार लोकतंत्र का मूल और स्पष्ट सिद्धांत है।'
The personal should not be mixed with the public life of an individual. We need to entitle everybody an eternal sense of liberty and privacy. After all, this is the basic and outlining principle of a progressive and liberal democracy. #RahulGandhi#Bangkok
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) October 6, 2019
राहुल गांधी के दौरे के मायने इसलिए निकाले जा रहे हैं कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव है। इस साल हुए लोकसभा में कांग्रेस को मिली करारी के कांग्रेस अध्यक्ष के पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से राहुल पार्टी की बैठकों और विचार-विमर्श से दूर रहे हैं। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी का भी नाम शामिल हैं। पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक, उन्हें महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेना है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव इसी महीने की 21 तारीख को होंगे। 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है, तो हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।