लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री गहलोत की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हुई: प्रवक्ता

By भाषा | Updated: October 20, 2021 23:15 IST

Open in App

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हाल में दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की खबरों का खंडन किया गया है।

मुख्यमंत्री गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने बुधवार रात ट्वीट किया, ‘‘16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हुई।’’

शर्मा ने ट्वीट में कहा, ‘‘राहुल गांधी के आवास पर राजस्थान को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में गहलोत, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल व अजय माकन शामिल थे।’’ शर्मा के अनुसार कुछ मीडिया संस्थानों ने इस बैठक में राहुल गांधी के शामिल होने की गलत खबरें प्रसारित की।

उल्लेखनीय है कि गहलोत कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली गए थे। यह बैठक ऐसे वक्त हुई जब राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई।

हालांकि, बैठक के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव माकन ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘यह सामान्य बैठक थी।’’ कुछ खबरों में कहा गया था कि इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान