लाइव न्यूज़ :

किसी व्यक्ति के चलते या किसी पद के लिए नहीं छोड़ी कांग्रेस: जितिन प्रसाद

By भाषा | Updated: June 10, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक दिन बाद जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस किसी व्यक्ति के चलते या किसी पद के लिए नहीं बल्कि पार्टी और उत्तर प्रदेश के लोगों के बीच ‘‘सम्पर्क टूट जाने’’ के कारण छोड़ी।

प्रसाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम किया है और उनका परिवार तीन पीढ़ियों से पार्टी से जुड़ा रहा है। प्रसाद बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा को देश में ‘‘एकमात्र सच्ची राष्ट्रीय पार्टी’’ करार दिया।

प्रसाद कांग्रेस के उन 23 नेताओं में शामिल थे जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की मांग की थी। उन्होंने पार्टी छोड़ने के लिए किसी भी व्यक्ति को दोष नहीं दिया।

उन्होंने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस किसी व्यक्ति के चलते या किसी पद के लिए नहीं छोड़ी। मेरे कांग्रेस छोड़ने का कारण यह था कि पार्टी और लोगों के बीच सम्पर्क टूट गया था और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में इसका वोट प्रतिशत कम हो रहा है और पार्टी को फिर से पटरी पर लाने के लिए कोई योजना नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने का उनका निर्णय चर्चा और विचार-विमर्श के बाद लिया गया। उन्होंने कहा कि वह अपने लोगों, अपने राज्य और राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए वह अपने लोगों के हितों की रक्षा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में एकमात्र संस्थागत राष्ट्रीय पार्टी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे