दूध का दाम बढ़ाने का आह्वान नहीं किया: संयुक्त किसान मोर्चा

By भाषा | Updated: February 28, 2021 23:07 IST2021-02-28T23:07:02+5:302021-02-28T23:07:02+5:30

Did not call for increase in milk prices: United Farmers Front | दूध का दाम बढ़ाने का आह्वान नहीं किया: संयुक्त किसान मोर्चा

दूध का दाम बढ़ाने का आह्वान नहीं किया: संयुक्त किसान मोर्चा

नयी दिल्ली, 28 फरवरी संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को कहा कि उसने किसानों से एक मार्च से पांच मार्च के बीच दूध नहीं बेचने या बाद में दाम बढ़ाने जैसा कोई आह्वान नहीं किया है।

इससे एक दिन पहले हरियाणा के हिसार में एक खाप पंचायत ने दूध बेचने वाले किसानों से, केंद्र के नए कृषि कानूनों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में सरकारी सहकारी समितियों को सौ रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेचने का आग्रह किया था।

एसकेएम की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सोशल मीडिया पर मोर्चा के नाम से एक संदेश वायरल हो रहा है जिसके जवाब में यह स्पष्टीकरण दिया गया।

मोर्चा ने कहा कि किसानों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Did not call for increase in milk prices: United Farmers Front

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे