लाइव न्यूज़ :

तानाशाह कज्जाफी के बेटे ने लीबिया के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:16 IST

Open in App

काहिरा, 14 नवंबर (एपी) दिवंगत लीबियाई तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी के बेटे ने अगले महीने देश में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में रविवार को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। लीबिया की निर्वाचन एजेंसी ने यह जानकारी दी।

‘उच्च राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग’ ने एक बयान में कहा कि सैफ अल-इस्लाम ने राजधानी त्रिपोली से 650 किलोमीटर दूर सभा शहर में अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। अल-इस्लाम, वर्ष 2011 में हुए विद्रोह से संबंधित मानवता के प्रति अपराध के आरोप के सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत द्वारा वांछित हैं।

कज्जाफी के बेटे को 2011 हुए विद्रोह के दौरान पकड़ा गया था और जब उनके पिता को 40 साल सत्ता में रहने के बाद हटा दिया गया था। कज्जाफी को बाद में मार दिया गया था और देश में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो गई थी। निर्वाचन अधिकारी की ओर से साझा किये गए एक वीडियो में सैफ अल-इस्लाम ने कैमरे पर कहा कि अल्लाह देश के भविष्य के लिए सही राह तय करेगा।

कई सालों में यह पहली बार है जब अल-इस्लाम सार्वजनिक रूप से सामने आये। इस्लाम को पांच साल तक हिरासत में रखे जाने के बाद 2017 में छोड़ा गया था।

जुलाई में उन्होंने न्यूयार्क टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वह देश के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के बारे में सोच रहे हैं। अल-इस्लाम की उम्मीदवादी से लीबिया में राजनीतिक उथल-पुथल होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे