लाइव न्यूज़ :

बंगाल के कमरहाटी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप, 78 अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: September 8, 2021 01:19 IST

Open in App

कोलकाता, सात सितंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी इलाके में डायरिया के लक्षणों के साथ पांच बच्चों समेत 78 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दो बुजुर्ग रोगियों की भी इसी तरह के लक्षणों से मृत्यु हो गई, लेकिन उप स्वास्थ्य सचिव, अजय चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी मृत्यु गुर्दे की विफलता के कारण हुई, न कि डायरिया के प्रकोप के कारण।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज ऑफ मेडिसिन और सगोर दत्ता अस्पताल में भर्ती 78 में से छह मरीजों की हालत "बहुत गंभीर" है।

कमरहाटी नगर पालिका के वार्ड एक, दो, तीन, चार और पांच के ज्यादातर मरीजों में डायरिया के लक्षण पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संपर्क करने पर कमरहाटी नगर पालिका के समन्वयक गोपाल साहा ने बताया कि लोगों को पानी उबालकर पीने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?