लाइव न्यूज़ :

हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी लापता, एंटीगुआ पुलिस ने शुरू की तलाश : वकील

By भाषा | Updated: May 25, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी लापता हो गया है और रविवार से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कैरेबियाई द्वीपीय देश की ‘रॉयल पुलिस फोर्स’ ने एक बयान में यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है।

एंटीगुआ पुलिस ने एक बयान में बताया कि चोकसी को रविवार को आखिरी बार उसकी कार में देखा गया था। कार तो पुलिस ने बरामद कर ली है लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया है।

चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने उनके मुवक्किल के लापता होने की खबरों की पुष्टि की है।

अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ एंटीगुआ पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। हम सभी खबरों पर नजर बनाए हैं।’’

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चोकसी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही सीबीआई इन खबरों की ‘‘ औपचारिक और अनौपचारिक ’’ माध्यमों के जरिए पुष्टि कर रही है। इंटरपोल ने भी एजेंसी के अनुरोध पर उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया है।

एंटीगुआ पुलिस ने रविवार को चोकसी के लापता होने के संबंध में बयान जारी किया। पुलिस ने उसकी तलाश रविवार को शुरू की थी और उसकी तस्वीर के साथ एक बयान जारी किया है ताकि लोगों से उसके संबंध में जानकारी हासिल की जा सके।

बयान में कहा गया है, ‘‘पुलिस जॉली हार्बर के निवासी 62 वर्षीय मेहुल चोकसी के लापता होने के मामले की जांच कर रही है। चोकसी के लापता होने की शिकायत जॉनसन प्वाइंट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वह रविवार 23 मई 2021 से लापता है।’’

स्थानीय मीडिया संस्थान ‘एंटीगुआन्यूजरूम’ ने पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस ‘‘भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है’’, जिसके लापता होने की बातें सामने आ रही हैं।

खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया।

चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरेबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी।

चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो