लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में पहली महिला सांसद के नाम पर डायग्नोस्टिक सेंटर

By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:30 IST

Open in App

रायपुर, 18 दिसंबर छत्तीसगढ़ सरकार ने क्षेत्र की पहली महिला सांसद मिनी माता के नाम पर राज्य के निगम क्षेत्रों में डायग्नोस्टिक सेंटर आरंभ करने का फैसला किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर भिलाई के सेक्टर छह में गुरु घासीदास सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के निगम क्षेत्रों में मिनी माता के नाम पर डायग्नोस्टिक सेंटर आरंभ करने की घोषणा की है।

मिनी माता सतनामी समाज के गुरु गद्दीनसीन अगमदास की पत्नी थीं। वह वर्ष 1952 में पहली बार सांसद चुनी गई थीं। मिनी माता ने राज्य में नारी शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किया ।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान नया रायपुर में गुरु घासीदास के नाम पर शोध पीठ और संग्रहालय स्थापित करने की भी घोषणा की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंथी नृत्य के महान कलाकार देवदास बंजारे की स्मृति में राज्य स्थापना दिवस समारोह में ‘पंथी नृत्य पुरस्कार’ आरंभ करने की भी घोषणा की है। साथ ही उन्होंने राजधानी में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में सुविधा देने के लिए छात्रावास के निर्माण की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा,‘‘गुरु घासीदास बाबा का महान संदेश ‘मनखे मनखे एक समान’ समानता का सिद्धांत हमारे संविधान का भी अहम हिस्सा है। बाबा जी ने आज से ढाई सौ साल पहले अहिंसा और सत्य का संदेश दिया जो उद्देश्यपूर्ण जीवन का मूल स्रोत है। महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर चलकर देश को आजादी दिलाई।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास के दिखाए हुए मार्ग पर चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा