लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा अगले सप्ताह व्यवसायी वैभव रेखी संग विवाह बंधन में बंधेंगी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:26 IST

Open in App

मुंबई, 13 फरवरी बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा 15 फरवरी को एक समारोह में व्यवसायी वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

इस समारोह में दोनों के परिवार और करीबी मित्र शामिल होंगे।

एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दीया की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सोमवार को मुंबई में वैभव से होने जा रही है। यह एक निजी कार्यक्रम होगा।’’

‘‘रहना है तेरे दिल में’’, ‘‘संजू’’ और ‘‘थप्पड़’’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाली मिर्जा कुछ समय से रेखी के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन उन्होंने इसे कभी भी सार्वजनिक नहीं किया।

इससे पहले 39 वर्षीय अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता साहिल संघा से शादी की थी। 11 वर्ष तक साथ रहने के बाद 2019 में दोनों अलग हो गये थे।

रिपोर्टों के अनुसार रेखी की पहली पत्नी योग और ‘लाइफ स्टाइल’ कोच सुनैना रेखी थीं। इन दोनों की एक बेटी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!