लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा ने शादी के लिए शुभकामनाएं देने के वास्ते अपने प्रशंसकों का आभार जताया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:13 IST

Open in App

मुम्बई, 16 फरवरी अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी शादी के एक दिन बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें और उनके पति को शुभकामनाएं देने के लिए प्रशंसकों का आभार जताया।

दीया और उद्योगपति वैभव रेखी सोमवार को बांद्रा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे।

‘रहना है तेरे दिल में’, ‘संजू’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी अदाकारा ने लिखा, ‘‘आपके और अपने परिवार के साथ इस शानदार एहसास और खुशी के पल को साझा कर रही हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘सभी को उनके जीवन साथी मिल जाएं, हर दिल प्यार से भरा हो और प्यार का जादू हमारे चारों ओर फैला रहे।’’

मिर्जा ने इससे पहले फिल्म निर्माता साहिल संघा से विवाह किया था। दोनों 11 वर्ष बाद 2019 में अलग हो गए थे।

खबरों के अनुसार वैभव रेखी की पहली पत्नी योग प्रशिक्षक सुनैना रेखी थीं। दोनों की एक बेटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब