लाइव न्यूज़ :

झारखंड में दस रुपये में धोती, साड़ी एवं लुंगी योजना प्रारंभ

By भाषा | Updated: September 23, 2021 02:13 IST

Open in App

दुमका (झारखण्ड), 22 सितम्बर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को दुमका में ‘सोना-सोबरन धोती-साड़ी’ वितरण योजना आरंभ की जिसके तहत गरीबों को सिर्फ दस रुपये में धोती, साड़ी एवं लुंगी वर्ष में दो बार मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री ने आज यहां आयोजित कार्यक्रम में सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारियों को मात्र 10 रुपये में साड़ी, धोती और लुंगी वर्ष में दो बार दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के 57 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा,‘‘ गरीबों के लिये हमने यह योजना 2014 में ही शुरू की थी परंतु हमारी सरकार चली गयी और पूर्ववर्ती सरकार ने इसे बंद कर दिया था, जिसे फिर आज फिर से चालू करना पड़ा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन में अब तीन के बजाए छह अंडे देने का निर्णय सरकार ने लिया है।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन 37 करोड़ 92 लाख 39 हज़ार 800 रुपए की 18 योजनाओं का उद्घाटन और 2 अरब 30 करोड़, 76 लाख 7 हज़ार 600 रुपए की कई योजनाओं की आधारशिला रखी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है । इन सभी योजनाओं को तेजी के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?