लाइव न्यूज़ :

कान फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी "धूमकुड़िया"

By भाषा | Updated: June 30, 2021 13:53 IST

Open in App

(नमिता तिवारी)

रांची, 27 जून ‘धूमकुड़िया’ टूटे हुए सपनों की कहानी है, उन हज़ारों आदिवासी लड़कियों की कहानी है जिन्हें झूठे वादों पर बड़े शहरों में ले जाया जाता है और उनका शोषण किया जाता है।

‘धूमकुड़िया’ झारखंड की 14 साल की एक लड़की के जीवन की सच्ची घटनाओं पर बनी एक फिल्म है। इस फिल्म को 12 जुलाई को प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा।

फिल्म के निर्देशक नंदलाल नायक जो स्वयं एक लोक कलाकार होने के साथ एक संगीत निर्देशक भी हैं, उनका कहना है कि वह अब भी उस लड़की की आँखों में दिखने वाले डर को याद करते हैं जिसकी जिंदगी की वास्तविक घटनाओं पर फिल्म आधारित है। फिल्म को पहले ही आलोचकों की प्रशंसा मिल चुकी है और अब इसे विश्व प्रसिद्ध कान फिल्म महोत्सव में दिखाया जाएगा।

नायक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह लड़की की कहानी सुनकर करीब-करीब अवसाद में चले गए थे, वह लड़की किस तरह से दिल्ली के एक पॉश इलाके में यौन शोषण का शिकार होने के बाद वहां से निकलकर भागी।

‘धूमकुड़िया’ की शूटिंग 52 दिनों में झारखंड के अंदरूनी इलाकों में हुई। इस फिल्म को 84 देशों में अब तक 60 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

नंदलाल नायक पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित लोक कलाकार मुकुंद नायक के बेटे हैं। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन स्टडीज में छात्रवृति पाने के बाद नंदलाल अमेरिका चले गए थे, इसके बाद वह 2003 में पारंपरिक आदिवासी लोक संगीत पर अनुसंधान के सिलसिले में अपने गांव लौटे।

नंदलाल ने कहा, ‘‘मैं आदिवासी संगीत के बारे में जानने के लिए झारखंड के एक गांव में गया। उस दौरान मैं 14 साल की एक लड़की से मिला। गांव के लोग बड़ी ही उत्सुकता के साथ मेरी कहानी सुनने के लिए मेरे पास आ रहे थे, लेकिन यह बच्ची बेहद शांत और किसी भी चीज को लेकर इच्छुक नहीं थी।’’

नंदलाल ने धीरे-धीरे उसका विश्वास जीता और फिर उसने बताया कि किस तरह से उसे मानव तस्करी के जरिए दिल्ली ले जाया गया और उसका यौन शोषण किया गया।

फिलम के निर्देशक नंदलाल ने कहा, ‘‘उसकी कहानी सुनने के बाद मेरी पूरी दुनिया ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी।’’

उन्होंने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो उसे एक जगह बंद कर दिया गया। उसने वहां एक स्नानघर में बच्चे को जन्म दिया और बच्चे को सूटकेस में बंद कर किसी तरह से वहां से निकली और रांची के लिए ट्रेन पकड़ी। उसके बाद कई बसें बदलीं और कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अपने गांव पहुंची।

नंदलाल ने कहा, ‘‘मैंने उसे गोद लेने का फैसला किया। कुछ महीनों के लिए मैं अमेरिका चला गया, लौटने पर मुझे पता चला कि उसे कई बार बेचा जा चुका है और उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ 100 से अधिक बार दुष्कर्म किया गया था।’’

निर्देशक ने कहा, ‘‘इसके बाद मैं अवसाद में चला गया और मैंने आदिवासी संगीत पर अपने अनुसंधान को छोड़ दिया और उसकी जिंदगी पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया। इससे पहले मैं कई बड़े फिल्म निर्देशकों और कलाकारों के साथ काम कर चुका था, लेकिन यह फिल्म बनाने में किसी ने मेरी मदद नहीं की।’’

नंदलाल ने कहा कि उन्होंने फिल्म बनाने के लिए 3.5 करोड़ रुपये की अपनी पूरी बचत खर्च कर दी, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। फिल्म बनाने के लिए उन्होंने 2010 में एक और प्रयास किया, लेकिन इस बार भी वह कामयाब नहीं हो सके। नंदलाल ने कहा, ‘‘इसके बाद सुमित अग्रवाल ने मेरी मदद की और हमने यह फिल्म बनाई। घरेलू नौकर के नाम पर पिछले 10 वर्षों के दौरान झारखंड की करीब 30 हजार लड़कियों को मानव तस्करी के जरिए बेचा गया है। बिहार, बंगाल और ओडिशा में भी स्थिति कुछ ऐसी ही है।’’

फिल्म में प्रमुख किरदार रिंकल कच्चप और प्रद्युमन नायक ने निभाए हैं। इसके अलावा राजेश जैश, सुब्रत दत्ता, विनोद आनंद और गीता गुहा भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। फिल्म में काम करने वाले अधिकतर लोग प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया