लाइव न्यूज़ :

डीएचसीबीए ने शीर्ष अदालत के वकीलों को न्यायाधीश बनाने संबंधी एससीबीए के प्रस्ताव का विरोध किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) ने शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण को पत्र लिखकर शीर्ष अदालत के वकीलों को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने पर विचार के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के प्रस्ताव को लेकर आपत्ति जतायी है। डीएचसीबीए ने कहा कि इस तरह की कवायद ‘‘अनुचित, एकतरफा और भेदभावपूर्ण’’ होगी और उच्च न्यायालय में वकालत करने वाले वकीलों में असंतोष पैदा होगा।

डीएचसीबीए के पत्र में प्रधान न्यायाधीश से आग्रह किया गया है कि एससीबीए के अनुरोध पर शीर्ष अदालत में वकालत करने वाले वकीलों को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त करने के संबंध में अगर इस तरह का कोई निर्देश उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश को जारी किया गया है तो उसे वापस लेना चाहिए।

डीएचसीबीए के पत्र पर इसके अध्यक्ष मोहित माथुर और सचिव अभिजात का हस्ताक्षर है। डीएचसीबीए ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखकर एससीबीए के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा है कि इस तरह का निर्देश ‘‘अनुचित, एकतरफा और भेदभाव बढ़ाने वाला होगा’’ और इससे उच्च न्यायालय के वकीलों में असंतोष पैदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos