लाइव न्यूज़ :

धारवाड़ मेडिकल कॉलेज में 281 छात्र कोविड पॉजिटिव, वायरस के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' को लेकर चेतावनी, ओपीडी सेवाएं बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2021 17:02 IST

धारवाड़ जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 500 मीटर के दायरे में स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देओपीडी सेवाएं भी तीन दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं। नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' के खतरे को देखते हुए शनिवार को कुछ एहतियाती कदम उठाने के संकेत दिये। छात्रावासों में कोविड का प्रसार तथा पड़ोसी राज्य केरल में मामलों में वृद्धि देखी है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने धारवाड़ मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 रोगियों की संख्या 281 तक पहुंचने तथा कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' के खतरे को देखते हुए शनिवार को कुछ एहतियाती कदम उठाने के संकेत दिये।

राज्य सरकार ने पहले से ही कुछ देशों से आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जहां इस स्वरूप के मामले सामने आए हैं। इसका उद्देश्य वायरस के प्रसार को रोकना है। बोम्मई ने कहा, ''हमने धारवाड़, बेंगलुरु और बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में कोविड का प्रसार तथा पड़ोसी राज्य केरल में मामलों में वृद्धि देखी है।

हमें इसे नियंत्रित करने के लिए तुरंत एहतियाती कदम उठाने होंगे। इसलिए मैंने स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन अधिकारियों, कोविड सलाहकारों और विशेषज्ञों की बैठक बुलाई है। हम नए स्वरूप के बारे में भी चर्चा करेंगे।'' उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ''केवल चिकित्सीय सावधानियां ही नहीं, बल्कि जो महत्वपूर्ण सार्वजनिक कदम उठाने की आवश्यकता होगी, उन्हें तुरंत उठाया जाएगा।''

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि धारवाड़ के एसडीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में संक्रमितों की संख्या 281 हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिकतर संक्रमितों में लक्षण नहीं दिखे हैं जबकि कुछ को हल्के लक्षण दिखाई दिये हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है।

धारवाड़ जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 500 मीटर के दायरे में स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है, वहीं ओपीडी सेवाएं भी तीन दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं। 

टॅग्स :बी.1.1529WHOकर्नाटककोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे