लाइव न्यूज़ :

धरना शुक्रवार तक रहेगा जारी : ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और कनिमोई मिलीं

By भाषा | Updated: February 4, 2019 23:03 IST

इसी बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव और द्रमुक सांसद कनिमोई यहां बनर्जी के धरनास्थल पर पहुंची तथा उन्होंने उनके प्रति एकजुटता प्रकट की। 

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि चिटफंड घोटाला मामलों में कोलकाता के पुलिस प्रमुख से पूछताछ की सीबीआई की कोशिश के खिलाफ उनका धरना सोमवार तक जारी रहेगा।

इसी बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव और द्रमुक सांसद कनिमोई यहां बनर्जी के धरनास्थल पर पहुंची तथा उन्होंने उनके प्रति एकजुटता प्रकट की। 

बनर्जी रविवार रात से यहां एस्प्लानेड क्षेत्र में मेट्रो चैनल में धरने पर बैठी हैं। इसी जगह वह 2006 में टाटा मोटर्स द्वारा अपनी छोटी कार परियोजना के वास्ते सिंगूर में किये गये कृषि भूमि के अधिग्रहण के खिलाफ 26 दिन तक उपवास पर बैठी थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रदर्शन शुक्रवार तक चलेगा। चूंकि बोर्ड परीक्षाएं शीघ्र ही शुरू हो रही हैं, अतएव हम लाऊडस्पीकर नहीं बजायेंगे ताकि विद्यार्थी परेशान न हों।’’ 

उन्होंने अपने धरने को चिटफंड घोटालों में शहर के पुलिस आयुक्त से पूछताछ की सीबीआई की कोशिश और राज्य में कथित ‘तख्तापलट’ की केंद्र की कोशिश के खिलाफ सत्याग्रह बताया।

यादव और कनिमोई ने बनर्जी से बातचीत की और उनसे रविवार शाम की घटनाओं के बारे में जानकारी ली।

कोलकाता रवाना होने से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी ने सीबीआई जैसी जांच एजेंसी पर भाजपा विरोधी राजनीतिक हस्तियों को परेशान करने तथा उसके पाले में चले गये नेताओं को राजा हरिश्चंद्र की तरह बर्ताव करने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह