लाइव न्यूज़ :

सलमान को सांप के काटने के बाद धर्मेंद्र ने उनसे बात की

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:42 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र ने सोमवार को कहा कि उन्होंने सलमान खान को सांपने के काटने के बाद उनसे बात की है और उन्होंने यह जानकर राहत की सांस ली कि सलमान ''स्वस्थ और ठीक'' हैं।

रायगढ़ जिले से सटे पनवेल के पास फार्महाउस पर सलमान को बिना विष वाले सांप ने काट लिया था। अभिनेता को नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।

धर्मेंद्र (86) से जब उनके एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या उन्होंने सलमान को उनके 56वें जन्मदिवस की बधाई दी है तो धर्मेंद्र ने कहा, ‘‘मेरी शुभकामनाएं सदैव उनके साथ हैं।’’

खान परिवार के करीबी मित्र धर्मेंद्र ने ट्वीट किया, ''मालिक, सलमान खान मेरे पुत्र की तरह है। वह मुझे बहुत प्रेम और सम्मान देता है। मैं उसके जन्मदिवस पर सदैव प्रार्थना करता हूं और उसे शुभकामनाएं देता हूं। जब यह समाचार मिला कि उसे सांप ने काट लिया तो मैं चिंतित हो गया और उसे फोन किया। वह स्वस्थ और ठीक है।''

धर्मेंद्र ने सलमान खान की एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, ''जीते रहो''

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, सलमान खान अपने फार्महाउस वापस आ गए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनके फार्म हाउस के एक कमरे में सांप आ गया था। जब वह उसे निकालने की कोशिश कर रहे थे तब सांप ने उन्हें तीन बार काट लिया।

सलमान ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने चिंता कर रहे अपने पिता एवं पटकथा लेखक सलीम खान से बात की और यह कह कर उन्हें आश्वस्त किया, ‘‘ टाइगर और स्नेक (सांप)’’ दोनों जिंदा हैं।’’

गौरतलब है कि फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान के चरित्र का नाम ‘टाइगर’ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां