लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र प्रधान ने इंडियन ऑयल कार्यालय में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का उद्धाटन किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:35 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो जून केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को यहां इंडियन ऑयल कार्यालय में एक सप्ताह तक चलने वाले कोविड-19 टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने एक बयान में बताया कि शिविर का आयोजन कर्मचारियों, पेट्रोल पंपों पर ग्राहक परिचारकों, एलपीजी वितरण कर्मियों, मैकेनिक, ईंधन ट्रक चालकों, सहायकों और चंद्रशेखरपुर में इंडियन ऑयल के अन्य कर्मियों के लिए किया गया है।

निशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत रोजाना कोविशील्ड की 200 खुराकें लगाने की योजना है। यह शिविर अगले मंगलवार तक चलेगा।

बयान में बताया गया है कि भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल के सहयोग से यह पहल शुरू की गई है।

बयान में बताया गया है कि शिविर का उद्घाटन करते हुए प्रधान ने कोविड योद्धाओं का टीकाकरण करने की ओर कदम बढ़ाने के लिए तेल कंपनी की सराहना की।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने सेल, नाल्को, एनटीपीसी जैसी अन्य सार्वजनिक उपक्रमों से ओडिशा के लोगों के लिए इसी तरह के टीकाकरण शिविर आयोजित करने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल