लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन मुंडा ने स्कूल नवाचार दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने 50 हजार स्कूल शिक्षकों के लिए “स्कूल नवाचार दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम” की शुक्रवार को शुरुआत की।

स्कूली शिक्षकों के लिए नये एवं अपनी तरह के अनूठे प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य 50,000 स्कूल शिक्षकों को नवाचार, उद्यमिता, आईपीआर, डिजाइन विचार, उत्पाद विकास, विचार निर्माण आदि में प्रशिक्षण देना है।

प्रधान ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, “शिक्षकों का हमारे जीवन में सबसे अधिक प्रभाव होता है। हमारा लक्ष्य अपने शिक्षकों को बदलाव का एजेंट तथा नवोन्मेष का दूत बनाना चाहते हैं ताकि हमारे विद्यार्थी भविष्य के लिए तैयार हों।”

शिक्षा मंत्री ने जोर दिया कि प्रौद्योगिकी दुनिया को नये रूप में ढाल रही है और विद्यार्थियों के पास सामर्थ्य होता है कि वह न सिर्फ घरेलु बल्कि वैश्विक चुनौतियों से भी निपट सकें।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय के नवोन्मेष प्रकोष्ठ, जनजातीय कार्य मंत्रालय, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) का संयुक्त प्रायस है जो लाखों विद्यार्थियों में नवाचार की क्षमताएं बढ़ाएगा, नवोन्मेष की संस्कृति को विकसित करेगा और नये एवं जीवंत भारत की नींव रखेगा।

मुंडा ने कहा, “यह पहल देशभर में आदिवासी बच्चों की रचनात्मकता को पंख देकर उनके लिए बने कई स्कूलों को लाभ पहुंचाएगी और एक मंच उपलब्ध कराएगी जिससे कि वे अपने विचारों से दुनिया को कुछ नया दे सकें।’’

उन्होंने कहा, “ आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) एक और महत्त्वकांक्षी कार्यक्रम है जिसके तहत अगले तीन वर्षों में आदिवासी बहुल इलाकों में 740 ईएमआरएस स्थापित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा