लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: March 20, 2021 18:39 IST

Open in App

मुंबई, 20 मार्च भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली। उन्होंने टीका लेने की यह जानकारी ट्विटर पर साझा की और अपने प्रशंसकों से भी टीका लेने की अपील की।

अभिनेता ने टीका लेते हुए अपना एक वीडियो भी साझा करते हुए लिखा, ‘‘ निश्चित तौर पर यह दिखावा करने का तरीका नहीं है बल्कि इसका मकसद आप सभी लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करने का है।….दोस्तों, कृपया ध्यान रखें।’’

वीडियो में अभिनेता ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और कोविड-19 से संबंधित अन्य सभी नियमों का पालन करने की भी अपील की। इस महीने की शुरुआत में अभिनेता की पत्नी और नेता हेमा मालिनी ने भी यहां एक अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था।

अब तक मोहनलाल, परेश रावल, जितेंद्र, कमल हासन, नागार्जुन, अनुपम खेर, सतीश शाह, नीना गुप्ता, राकेश रोशन और जॉनी लीवर जैसी हस्तियों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर