लाइव न्यूज़ :

तंज़ानिया से लौटा धारावी का व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:00 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर तंज़ानिया से हाल ही में लौटा धारावी इलाके का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। इस तरह से महाराष्ट्र में कोरोना के नए स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया 49 वर्षीय व्यक्ति एक मौलवी है और हाल ही में तंज़ानिया से लौटा था। अन्य लोगों से मिलने से पहले ही उसे पृथकवास में भेज दिया गया। उसमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं।

तंज़ानिया से वह व्यक्ति चार दिसंबर को मुंबई लौटा था, कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जाने के बाद उसके नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था, जिसके नतीजे शुक्रवार को सामने आए।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए