धर्मशाला नगर निगम चुनाव: मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना पूरी करने का वादा किया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 16:55 IST2021-03-30T16:55:41+5:302021-03-30T16:55:41+5:30

Dharamshala Municipal Corporation Election: Chief Minister Promises to Complete Smart City Project | धर्मशाला नगर निगम चुनाव: मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना पूरी करने का वादा किया

धर्मशाला नगर निगम चुनाव: मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना पूरी करने का वादा किया

धर्मशाला, 30 मार्च हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने और 250 करोड़ रूपये की स्मार्ट सिटी परियोजना को पूरा करने का वादा करते हुए मंगलवार को यहां लोगों से सात अप्रैल को होने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की।

ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कई परियोजनाएं भ्रष्टाचार के कारण प्रभावित हुई हैं और धर्मशाला नगर निगम में सत्ता में आने पर भाजपा न केवल उन्हें उजागर करेंगी बल्कि दोषियों को दंडित भी करेगी।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जनता धर्मशाला नगर निगम में भाजपा को सत्ता में लाये ताकि विकास कार्यों को रफ्तार मिले और सभी लंबित परियोजना समय से पूरी हो जाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा शहर के लिए कोई नया वादा नहीं कर रही है लेकिन वह एक साल के अंदर 250 करोड़ रूपये की स्मार्ट सिटी परियोजनाएं पूरा करने का वादा करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ इन परियोजनाओं को कांग्रेस शासित नगर निगम में हाशिये पर डाल दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dharamshala Municipal Corporation Election: Chief Minister Promises to Complete Smart City Project

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे