लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट धाम में पांच दिवसीय दिवाली त्योहार के पहले दिन धनतेरस पर नहीं रही रौनक

By भाषा | Updated: November 12, 2020 23:36 IST

Open in App

भोपाल, 12 नवंबर भगवान राम से जुड़े पवित्र स्थल चित्रकूट धाम में कोविड-19 के चलते इस साल बृहस्पतिवार से चल रहे पांच दिवसीय दिवाली त्योहार में पहले दिन धनतेरस के दिन रौनक नहीं रही।

हिंदू पुजारियों ने कहा कि पिछले साल पांच दिवसीय दिवाली त्योहार के पहले दिन चित्रकूट धाम स्थित मंदाकिनी नदी के तट पर 35 लाख से अधिक भक्त ‘दीप दान’ करने के लिए आये थे। लेकिन इस बार आज शाम ‘दीप दान’ करने के लिए कम भक्त ही आये।

लोगों में यह मान्यता है कि भगवान श्रीराम, देवी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण चित्रकूट के घने जंगलों में 14 वर्ष के वनवास के दौरान लंबे समय तक ठहरे थे और भगवान राम ने चित्रकूट में ‘दीप दान’ किया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार दिवाली के दिन भगवान राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटे थे।

उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले के प्रसिद्ध हनुमान सिद्धपीठ तुलसी गुफा के महंत मोहित दास ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस बार चित्रकूट धाम में रौनक गायब है। धनतेरस के दिन कम भक्त ‘दीप दान’ करने आये।’’

रामचरितमानस पर पीएचडी करने वाले महंत ने कहा, ‘‘यह वह पवित्र जगह है जहां भगवान राम ने 11 साल, छह महीने और 18 दिन बिताए। हमारे प्रभु ने अयोध्या के लिए प्रस्थान करने से पहले पवित्र मंदाकिनी नदी में ‘दीप दान’ भी किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस तरह की बेरौनक वाला दिवाली त्योहार अपने जीवन में कभी नहीं देखा है, जितना कि इस साल देख रहा हूं। चित्रकूट तक आजकल ट्रेनें भी नहीं चल रही हैं। इसके अलावा, कोविड-19 के लिए लगाये गये लॉकडाउन ने कई लोगों को बेरोजगार कर दिया है, जिससे लोगों के पास पैसे की तंगी है।’’

एक अन्य पुजारी सत्यप्रकाश दास ने कहा कि चित्रकूट में दिवाली के त्योहारी की खुशी, हर्षोल्लास एवं उत्साह इस बार गायब दिख रहा है।

सतना के जिलाधिकारी अजय कटेसरिया ने ‘पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत कम श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।’’

चित्रकूट धाम उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में आता है। मंदाकिनी नदी के किनारे पर बसा यह चित्रकूट प्राचीनकाल से ही हमारे देश का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक सांस्कृतिक स्थल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो