लाइव न्यूज़ :

चक्रवात से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मोदी-ममता की बैठक में शामिल होंगे धनखड़

By भाषा | Updated: May 28, 2021 10:50 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ चक्रवात ‘यास’ से हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक शुक्रवार की दोपहर को पश्चिम मेदिनीपुर जिले में कलाईकुंडा में होनी है। इससे पहले मोदी प्रभावित इलाकों का विमान से जायजा लेंगे।

उन्होंने बताया कि धनखड़ कलाईकुंडा वायु सेना अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ 28 मई को कलाईकुंडा वायु सेना अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री जान और माल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। राज्यपाल धनखड़ राज्य सरकार के साथ प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।’’

बनर्जी का भी प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री ने चक्रवात यास के कारण पश्चिम बंगाल को 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही है।

उन्होंने 1,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रभावित लोगों के लिए ‘दुआरे त्राण’ (घर पर राहत) कार्यक्रम चलाएगी।

उन्होंने वित्त विभाग को पिछले साल मई में चक्रवात अम्फान के बाद बनाए कई तटबंधों, पुलों और सड़कों को हुए नुकसान की जांच के भी आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह