लाइव न्यूज़ :

धनखड़ ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त मिलने आएंगे; अधिकारी बोले ‘बैठक की जानकारी नहीं’

By भाषा | Updated: December 6, 2021 13:08 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) सौरव दास कोलकाता में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी देने के लिए उनसे मिलेंगे लेकिन चुनाव अधिकारी ने दावा किया कि उन्हें इस बैठक के बारे में जानकारी नहीं है।

धनखड़ ने कहा कि दास मंगलवार को उनसे राज भवन में मुलाकात करेंगे और चुनाव के दौरान यहां 19 दिसंबर को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती के बारे में चर्चा करेंगे। राज्यपाल के आधिकारिक अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि ‘‘सात दिसंबर को राज्य के निर्वाचन आयुक्त सौरव दास राज भवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे और कोलकाता में निकाय चुनाव की तैयारियों और सीएपीएफ की तैनाती पर चर्चा करेंगे।’’

हालांकि, दास ने कहा कि उन्हें इस तरह की किसी भी बैठक के बारे में जानकारी नहीं है। संपर्क करने पर दास ने कहा, ‘‘ मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इस पर इससे ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता हूं, बस यही कह सकता हूं कि मुझे इस बारे में पता नहीं है।’’

धनखड़ ने बृहस्पतिवार को दास से नगर निकाय चुनाव के लिए सीएपीएफ की तैनाती की जानकारी मांगी थी। दास उनसे राजभवन में मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां