लाइव न्यूज़ :

धनखड़ ने जैन हवाला मामले के आरोप पत्र में अपना नाम होने संबंधी ममता के दावे को खारिज किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:31 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जून पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस आरोप को सोमवार को खारिज किया कि वह एक ‘‘भ्रष्ट’’ व्यक्ति हैं और उनका नाम जैन हवाला मामले के आरोप पत्र में था। उन्होंने मुख्यमंत्री बनर्जी पर ‘‘झूठ और गलत सूचना’’ फैलाने का आरोप लगाया।

धनखड़ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह गलत सूचना फैला रही है और तथ्यों की गलत व्याख्या कर रही है। एक मुख्यमंत्री को इस तरह के आरोप लगाना शोभा नहीं देता।’’ उन्होंने बनर्जी को अपनी ‘‘छोटी बहन’’ के रूप में बताते हुए कहा, ‘‘उन्हें उस आरोप पत्र का नाम बताना चाहिए जिसमें मेरा नाम था। जैन हवाला मामले में किसी भी आरोप-पत्र में मेरा नाम नहीं लिया गया था।’’

इससे पहले बनर्जी ने राज्यपाल धनखड़ को एक ‘‘भ्रष्ट व्यक्ति’’ कहा था और उनकी हाल की उत्तर बंगाल यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के उत्तरी हिस्से को विभाजित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

उन्होंने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह एक भ्रष्ट आदमी हैं। उनका नाम 1996 के हवाला जैन मामले के आरोप पत्र में था। केंद्र सरकार ने राज्यपाल को इस तरह से बने रहने की अनुमति क्यों दी है?” बनर्जी ने कहा कि धनखड़ का उत्तर बंगाल दौरा एक ‘‘राजनीतिक हथकंडा’’ था क्योंकि वह केवल भाजपा के विधायकों और सांसदों से मिले थे।

जैन हवाला मामला 1990 के दशक में एक बहुत बड़ा राजनीतिक और वित्तीय घोटाला था जिसमें हवाला चैनलों के माध्यम से धन विभिन्न दलों के शीर्ष राजनीतिज्ञों को दिए जाने का दावा किया गया था। नामित लोगों में लालकृष्ण आडवाणी, वीसी शुक्ला, शरद यादव और कई अन्य शामिल थे। हालांकि, उनके खिलाफ लगाए गए आरोप कानूनी जांच में नहीं टिक पाये थे।

धनखड़ ने कहा, ‘‘उनके संवाददाता सम्मेलन से ठीक 10 मिनट पहले, मुझे उनका फोन आया। मैंने राज्यपाल के भाषण के संबंध में कुछ प्रश्न रखे। उन्होंने कहा कि उनका (भाषण से) कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि मंत्रिमंडल ने इसे पारित कर दिया है। ऐसा लगता है कि संवाददाता सम्मेलन में उनकी टिप्पणी इसी पर त्वरित प्रतिक्रिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया