लाइव न्यूज़ :

बंगाल भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के समान व्यवहार कर रहे धनखड़: तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:52 IST

Open in App

कोलकाता, सात दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की आलोचना करते हुए कहा कि वह प्रदेश भाजपा के “कार्यकारी अध्यक्ष” की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

तृणमूल ने कहा कि धनखड़ को भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक द्वारा दार्जिलिंग को राज्य से अलग करने की मांग पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि धनखड़ भाजपा की मदद करने के वास्ते “राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा की गई निकाय चुनाव की तैयारियों में खामी खोजने” का प्रयास कर रहे हैं।

घोष ने कहा, “पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कोलकाता नगर निगम चुनाव में भाजपा को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। इसलिए हमारे माननीय राज्यपाल नई दिल्ली में अपने आकाओं के लिए कुछ राजनीतिक लाभ कमाने के वास्ते प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के जैसा व्यवहार कर रहे हैं।”

तृणमूल नेता ने कहा कि भाजपा की हार निश्चित है इसलिए वह बहाने खोज रही है और राज्यपाल उसकी सहायता करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव की तैयारियों में कमियां खोजने की कोशिश कर रहे हैं। घोष ने कहा, “राज्यपाल को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।” धनखड़, निकाय चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती पर जोर दे रहे हैं और भाजपा भी इसकी मांग करती रही है।

घोष ने कहा, “वह निकाय चुनाव में इतनी रुचि ले रहे हैं… लेकिन हम जानना चाहते हैं कि दार्जिलिंग को पश्चिम बंगाल से अलग करने की भाजपा विधायक की मांग पर उनकी क्या राय है। हम जानना चाहते हैं कि वह इससे सहमत हैं या नहीं।”

तृणमूल नेता ने कहा, “वह इस पर चुप क्यों हैं? अगर वह पश्चिम बंगाल के बारे में इतना ही चिंतित हैं तो उन्हें कहना चाहिए कि वह इस मांग का समर्थन नहीं करते। तृणमूल ने साफ कहा है वह पहाड़ी क्षेत्र के विभाजन के विरुद्ध है।”

घोष ने कुर्सियांग से भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा का हवाला दिया जिन्होंने दार्जिलिंग को राज्य से अलग करने की मांग को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखा है।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने घोष की टिप्पणी को “निराधार” बताया और कहा कि इससे राज्यपाल के पद का अपमान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों