लाइव न्यूज़ :

धनखड़ को पद से हटाया जाए: शिवसेना

By भाषा | Updated: May 19, 2021 14:28 IST

Open in App

मुंबई, 19 मई शिवसेना ने बुधवार को मांग की कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पद से तुरंत हटाया जाए और कहा कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के हालात पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार तथा विपक्षी भाजपा के बीच जारी राजनीतिक संघर्ष की पृष्ठभूमि में शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के कदम ‘‘संविधान के खिलाफ हैं।’’

इसमें कहा गया, ‘‘पश्चिम बंगाल में अस्थिरता और अशांति पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल को तुरंत हटाया जाना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति समर्थन जताया था।

इसमें कहा गया कि तृणमूल के चार नेताओं की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी से राजनीतिक बदले की बू आती है।

सामना में कहा गया, ‘‘2014 के नारद स्टिंग ऑपरेशन में वे रिश्वत लेते कैमरे पर नजर आए थे। बाकी के दो आरोपी मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी जो अब भाजपा के साथ हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?