लाइव न्यूज़ :

ममता के गैर-बंगाली अधिकारियों से अच्छे संबंधों का जिक्र किए जाने पर धनखड़ ने चिंता जताई

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:35 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जनवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन उनका अभिभाषण नहीं कराये जाने को लेकर शुक्रवार को सवाल उठाए।

धनखड़ ने मुख्यमंत्री द्वारा गैर बंगाली अधिकारियों के साथ उनके (मुख्यमंत्री के) संबंधों का जिक्र करने पर भी चिंता जताई।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘संविधान का पालन करना अनिवार्य एवं अपरिहार्य है।’’

उन्होंने आगे ट्वीट किया, ‘‘अनुच्छेद 176 कहता है कि हर वर्ष के पहले सत्र में राज्यपाल विधानसभा को संबोधित करेंगे, यह दिखाता है कि केवल पश्चिम बंगाल विधानसभा ही है जहां यह नहीं हुआ।’’

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि यदि सदन पिछले सत्र की निरंतरता में हुआ है, चाहे यह नववर्ष में ही हुआ है, तो सदन में राज्यपाल के अभिभाषण का कोई प्रावधान नहीं है तथा इसमें किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा का वर्तमान सत्र सितंबर 2020 के उसी सत्र की निरंतरता में हुआ है जब विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई थी।

धनखड़ ने मुख्यमंत्री द्वारा गैर बंगाली अधिकारियों के साथ उनके (मुख्यमंत्री के) संबंधों का जिक्र करने पर भी शुक्रवार को चिंता जताई।

दरअसल बनर्जी ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में हिंदी भाषी लोगों से बातचीत करते हुए कहा था कि डीजीपी वीरेंद्र, पूर्व मुख्य सचिव राजीव सिन्हा और कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार जैसे उनके कई अधिकारी अन्य राज्यों से हैं लेकिन इन अधिकारियों के साथ उनके संबंध बहुत ही अच्छे हैं।

इस बाबत राज्यपाल ने कहा कि इससे नौकरशाहों की राजनीतिक तटस्था से समझौता किया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अधिकारियों के नाम पर क्यों! इसमें प्रशासन तथा पुलिस को क्यों घसीटा! निश्चित ही राज्य सरकार में अधिकारियों की पदस्थापना क्षेत्रवाद या अन्य विषयों पर विचार करके नहीं की जा सकती। अब उच्च मानक तय करने का समय आ गया है जो पिछले चुनाव में निम्नतर रहे हैं।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर बंगालियों और गैर-बंगालियों को बांटने का आरोप लगाते हुए राज्य की हिंदी भाषी आबादी से विधानसभा चुनाव में टीएमसी को समर्थन देने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग