लाइव न्यूज़ :

धनबाद न्यायाधीश की मौत का मामला: दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:49 IST

Open in App

धनबाद, 11 अक्टूबर झारखंड में धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मृत्यु के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की सात दिन की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत सोमवार को खत्म हो गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जिला न्यायाधीश आनंद (49), 28 जुलाई को धनबाद के रणधीर चौक के पास सुबह की सैर कर रहे थे तभी एक ऑटो रिक्शा ने कथित रूप से उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो रिक्शा चालक फौरन मौके से भाग गया।

दिल्ली से सीबीआई की एक टीम ने ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा को उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट और सीबीआई के विशेष मजिस्ट्रेट अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया।

अदालत ने एजेंसी की याचिका पर सुनवाई के बाद लखन और राहुल को धनबाद जेल भेज दिया। सीबीआई दिल्ली की अपराध शाखा ने चार अक्टूबर को आरोपी को पूछताछ के लिए तीसरी बार रिमांड पर लिया था। केंद्रीय एजेंसी की टीम ने उनकी 11 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन विशेष अदालत ने सिर्फ सात दिन की रिमांड दी थी।

मामले में सीबीआई की सहायता कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने अदालत को सूचित किया कि दोनों आरोपी पेशेवर अपराधियों की तरह बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं।

झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि सीबीआई द्वारा पेश की गई जांच रिपोर्ट अस्पष्ट है और एजेंसी को धनबाद न्यायाधीश की मौत के मामले में जांच विस्तृत करने का आदेश दिया।

मुख्य न्यायाधीश रवि रंजन और न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ ने कहा कि सीबीआई के विशेष जांच दल को मामले का विवरण प्रस्तुत करने में अधिक सटीक होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं