लाइव न्यूज़ :

चचेरी बहन पंकजा मुंडे के खिलाफ कोई नारेबाजी नहीं, धनंजय ने समर्थकों को चेताया

By भाषा | Updated: October 25, 2019 19:14 IST

राकांपा नेता ने राज्य विधानसभा चुनाव में परली सीट से पंकजा को 30,000 से अधिक मतों के अंतर से शिकस्त दी है जो निवर्तमान देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में भाजपा-शिवसेना सरकार के पांच साल के कार्यकाल में दोनों के बीच कट्टर प्रतिद्वंद्विता रही। यह प्रतिद्वंद्विता चुनाव से पहले एक कथित वीडियो सामने आने के बाद और बढ़ गयी।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में अपनी चचेरी बहन और मौजूदा विधायक पंकजा मुंडे को हराने वाले राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को अपने समर्थकों को पंकजा के खिलाफ नारेबाजी करने से रोक दिया।

राकांपा नेता ने राज्य विधानसभा चुनाव में परली सीट से पंकजा को 30,000 से अधिक मतों के अंतर से शिकस्त दी है जो निवर्तमान देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को हुई।

राज्य में भाजपा-शिवसेना सरकार के पांच साल के कार्यकाल में दोनों के बीच कट्टर प्रतिद्वंद्विता रही। यह प्रतिद्वंद्विता चुनाव से पहले एक कथित वीडियो सामने आने के बाद और बढ़ गयी जिसमें धनंजय मुंडे, पंकजा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे थे।

राकांपा नेता ने दावा किया कि वीडियो से छेड़छाड़ की गयी है, जबकि भाजपा ऐसी टिप्पणियों के लिये उनके खिलाफ मोर्चा खोल कर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश करती नजर आयी थी। इसी कारण उन्होंने मामले में अपनी बेगुनाही साबित करने के लिये प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

शुक्रवार को जब वह मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे तब कुछ राकांपा कार्यकर्ताओं ने पंकजा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने तुरंत उन्हें डपटा और कहा कि पंकजा के खिलाफ ऐसी नारेबाजी को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है