लाइव न्यूज़ :

धामी ने शहीद मेजर बिष्ट के घर के आंगन की मिटटी ली

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:33 IST

Open in App

देहरादून, एक दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को यहां नेहरू कॉलोनी स्थित शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर जाकर उनके आंगन की मिटटी ली । इस मिटटी का इस्तेमाल देहरादून में बनने वाले सैन्यधाम के निर्माण में किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर के घर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद उनके पिता एसएस बिष्ट एवं माता रेखा बिष्ट से कलश में मिटटी ली ।

वर्ष 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के कुछ दिन बाद ही जम्मू कश्मीर में एक आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान मेजर बिष्ट की मृत्यु हो गयी थी ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है जिससे देश के लिए अपने प्राण देने वाले वीर जवान हमेशा हमारे एवं आने वाली पीढ़ियों की स्मृति में रहें ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के अनुरूप उत्तराखंड में पांचवे धाम के रूप में भव्य सैन्यधाम बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत मेजर बिष्ट के माता-पिता ने कठिन दौर देखा है और राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos